कासगंज यू पी
खबर-1
आयुक्त अलीगढ़ मण्डल ने जनप्रतिनिधियों के साथ पुनरीक्षण कार्यक्रम के सम्बंध में की बैठक।
सभी राजनैतिक दल, बीएलए की तैनाती कर पुनरीक्षण कार्य में करें सहयोग-आयुक्त
01 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे सभी युवाओं के शतप्रतिशत वोट बनाने के दिये निर्देश। मृतक व शिफ्टेड मतदाताओं के नाम की जांच कराकर ही सूची से हटायें। सभी प्रविष्टियों को शुद्व किया जाये।
विशेष अभियान दिवस 02 और 03 दिसम्बर को सभी बीएलओ अपने पोलिंग बूथों पर उपस्थित रहें।
व्यूरो चीफ आशीष तिवारी
कासगंज: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01-01-2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामालियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के पर्यवेक्षण हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नामित रोल आब्जर्वर/आयुक्त अलीगढ़ मण्डल अलीगढ़ श्री रविन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के सम्बंध में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सुधा वर्मा,
जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने एवं शिकायतों, दावों एवं सुझावों के निस्तारण पर विचार किया गया।
आयुक्त अलीगढ़ मण्डल अलीगढ़/रोल आब्जर्वर श्री रविन्द्र ने समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि पोलिंग बूथों पर बीएलए की तैनाती कर पुनरीक्षण कार्य में पूर्ण सहयोग करें।
उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिओं से सुझाव एवं आपत्तियों के बारें में विस्तारपूर्वक चर्चा की और कहा कि विशेष अभियान दिवस 02 और 03 दिसम्बर को सभी बीएलओ अपने पोलिंग बूथों पर उपस्थित रहेंगे।
आयुक्त ने कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची की शुचिता को सुनिश्चित करना है। आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के चुनाव में हमारी निर्वाचक नामावलियां जितनी शुद्ध हांेगी उतने ही अच्छे एवं पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न कराया जा सकता है।
01 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहा कोई भी युवा वोटर बनने से न छूटने पाए। शतप्रतिशत पात्र युवाओं को वोटर बनाने के साथ ही मृतक, शिफ्टेड मतदाताओं के नाम सूची में न रहें। सूची से नाम हटाते समय पूरी तरह से जांच अवश्य कर ली जाये।
जनपद कासगंज में 01 दिसम्बर से शुरू होने वाली ई0वी0एम व वी0वी0पैट मशीनों की फर्स्ट लेविल चैकिंग के कार्य को समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि स्वयं कार्यस्थल पर उपस्थित होकर देख सकते हैं।
उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से सभी मतदान केद्रों के लिए बूथ स्तरीय एजेंट की तैनाती जल्द से जल्द करने को कहा ताकि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में आवश्यक भागीदारी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने समस्त बी0एल0ओ0 के द्वारा किये जा रहे पुनरीक्षण कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुये कि जिन व्यक्तियों की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक है,
वह अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं।
जिलाधिकारी सुधा वर्मा ने कहा कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन स्वीप के माध्यम से किया जा रहा है। मतदाता सूची की शुद्धता एवं सुचिता बनाने, अर्ह युवाओं, दिव्यांग मतदाता, महिला मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज कराये जाने हेतु जनपद में निरंतर कार्य कराया जा रहा है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 वैभव शर्मा ने बताया कि जनपद में कुल 795 मतदान केन्द्र तथा 1149 मतदेय स्थल हैं। जिनमें 1149 बीएलओ तथा 114 सुपरवाइजर तैनात हैं। भाजपा और समाजवादी पार्टी द्वारा अपने बीएलए पोलिंग बूथों पर तैनात करने की सूची उपलब्ध करा दी गई है। मतदाता सूची के आलेख्य का प्रकाशन 27.10.2023 को किया गया है।
दावों तथा आपत्तियों को प्राप्त करने के लिए 27.10.2023 से 09.12.2023 तक की तिथि निर्धारित है। जिसमें जनसामान्य अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। विशेष अभियान 02 व 03 दिसम्बर 2023 को मतदाताओं के नाम अधिक से अधिक सम्मिलित किये जाने हेतु चलाया जायेगा।
प्राप्त दावों तथा आपत्तियों का निस्तारण 26.12.2023 को किया जायेगा। पूरक सूची तैयार करते हुये अंतिम रूप से मतदाता सूची का प्रकाशन दिनांक 05.01.2024 को किया जायेगा।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी सहित समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, बीएसपी, अपना दल एवं अन्य मान्यताप्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, डीआईओएस, स्वीप प्रभारी व समस्त आरओ/एआरओ व सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।