लोकेशन बदायूँ
द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा समापन समारोह हुआ संपन्न लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया
बदायूं: 31 दिसंबर। जनपद में 15.12.2023 से 31.12.2023 तक द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया गया, जिसमे 31.12.2023 को सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का समापन समारोह अमरीष कुमार सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन द्वारा जिलाधिकार मनोज कुमार की अध्यक्षता में परिवहन कार्यालय के परिसर में आयोजन किया गया,
जिसमे मुख्य अतिथि नगर विधायक मा0 महेश चंद गुप्ता जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पी डब्लू डी से मनीष कुमार अधिशासी अभियंता, राम वचन, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन, रमेश चंद प्रजापति, यात्रीकार अधिकारी, अब्दुल सत्तार, कमलेश कुमार मिश्र यातायात निरीक्षक तथा
बस/ट्रक/ऑटो/टेंपो/ई रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों, चालक तथा आम जन सामान्य उपस्थित रहे। अंबरीश कुमार ए आर टी ओ ई द्वारा 15.12.2023 से निर्धारित प्रतिदिन चलाए गए जागरूक अभियान तथा कार्यवाही के संबंध में जिलाधिकारी एवं मा0 नगर विधायक को अवगत कराया गया