गौतस्करी में फरार 15,000/- का ईनामी अभियुक्त राजू उर्फ नजीर अपने साथी संग गिरफ्तार।
बदायूं, डॉ0 ओ0पी0 सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में एसओजी टीम व थाना बिनावर पुलिसटीम द्वारा महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए
दिनांक 30.12.2023 को गौहत्या/गौतस्करी के अभियोग में वांछित व 15000/- रूपये ईनामी अभियुक्त राजू उर्फ नजीर अहमद बंजारा अपने साथी मौ0 नईम के साथ थाना बिनावर क्षेत्रान्तर्गत गिरफ्तार किया गया।
फरार ईनामी नजीर उर्फ राजू काफी समय से जनपद बदायूँ व जनपद बरेली से गौतस्करी के अभियोग में वांछित/फरार चल रहा था।
गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण का एक संगठित गिरोह है जो जनपद बरेली व जनपद बदायूँ तथा आस पास के जनपदो में चार पहिया वाहन से रात्रि के समय घूमकर गाँव के किनारे गौवंशीय पशुओं को खोलकर व पकड़कर हत्या कर उनके माँस की तस्करी करते हैं।
उपरोक्त गिरोह द्वारा माह-अक्टूबर 2023 में थाना बिनावर, थाना मूसाझाग जनपद बदायूँ व थाना भमौरा जनपद बरेली में गौवंशीय पशुओं की हत्या कर माँस की तस्करी की गयी थी