फर्जी इश्क की खूनी दास्तान
वह 'सच' जो सोनिया जान गई थी, फिर पति ने मार डाला, साल के अंतिम दिन सामने आई दिल दहला देने वाली घटना
एटा :-वर्ष 2023 की विदाई के बीच उत्तर प्रदेश के एटा जिले से बड़ी ही दर्दनाक खबर सामने आ रही है. एक युवक ने झूठी बातों में फंसाकर प्यार किया और फिर शादी कर ली. इसके बाद उसके साथ शारीरिक भी संबंध बनाए और शादी के सिर्फ 15 दिन बाद ही पत्नी की निर्मम हत्या कर दी और डीजल डालकर उसके शव को जला दिया.
बताया जा रहा है कि फेसबुक के जरिये फरेबी आशिक दिल्ली की रहने वाली सोनिया नाम की युवती के संपर्क में आया था. प्यार में फंसाकर शादी की फिर सोनिया की हत्या की और फिर शव को जला दिया.
मिली जानकारी के अनुसार फेसबुक पर सोनिया के संपर्क में आए आरोपी युवक ने कई बातें झूठी बताईं. यहां तक कि अपनी जाति भी छिपा ली. आरोपी का नाम आकाश जाटव है. आरोप है
कि आकाश ने पहले तो पत्नी सोनिया की हत्या की फिर दो अन्य साथियों के मिलकर घर के पीछे खाली पड़ी जगह पर शव को डीजल डालकर जला दिया. हत्या का यह पूरा मामला थाना अवागढ क्षेत्र के गांव कटैलिया गांव का है.
निर्मम तरीके से जलाकर मार डाला
मिली जानकारी के अनुसार, एटा के रहने वाले हत्यारोपी का नाम आकाश जाटव है, लेकिन इसने आकाश शर्मा के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर दिल्ली की युवती सोनिया शर्मा को झूठे प्यार में फंसाया था. आरोप है
कि हत्या के बाद आकाश ने डीजल डालकर शव को निर्मम तरीके से जला दिया. आकाश ने इसके लिए अपने दो साथियों की भी मदद ली थी. अब पुलिस ने पति समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच तेज कर दी है.
केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
कांस्टेबल 635 रविन्द्र कुमार ने थाना अवागढ़ में आरोपी पति आकाश जाटव और उसकी मां और पिता नत्थूसिंह उर्फ पप्पू सहित तीन के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली है. अब पुलिस सोनिया शर्मा के परिजनों को ढूंढ़ रही है जो दिल्ली के रहने वाले हैं.
आकाश ने 14 दिसंबर को सोनिया से की थी शादी
मिली जानकारी के अनुसार, आकाश जाटव ने इसी 14 दिसंबर को सोनिया शर्मा से थाना अवागढ कस्बा के एक गेस्ट हाउस में शादी की थी. इसमें मेहमान भी भारी संख्या में जुटे थे. कहा जा रहा है
कि हत्यारोपी आकाश जाटव ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर दिल्ली की युवती सोनिया शर्मा को फंसाया. यह भी जानकारी सामने आ रही है कि आकाश जाटव ने खुद का आकाश शर्मा बनाया.