अत्येंष्टि स्थल और डांपिंग ग्राउंड तक शीघ्र बनेगी सड़क

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अत्येंष्टि स्थल और डांपिंग ग्राउंड तक शीघ्र बनेगी सड़क

Saturday, December 30, 2023 | December 30, 2023 Last Updated 2023-12-31T02:54:53Z
    Share
अत्येंष्टि स्थल और डांपिंग ग्राउंड तक शीघ्र बनेगी सड़क

बिल्सी नगर पालिका परिषद की हुई बैठक

बिल्सी। स्थानीय नगर पालिका परिषद की आज शनिवार को चैयरपर्सन ज्ञानदेवी सागर की मौजूदगी में बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। जिसमें नगर के विकास के मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई।


 साथ ही लंबे समय से नगर में हाउस टैक्स कम करने के लिए की जा रही मांग को लेकर बैठक में पांच सौ रुपए से अधिक टैक्स देने वाले लोगों को 30 फीसदी की छूट देने को बोर्ड की बैठक में हरी झंडी दी गई। साथ ही नगर में धार्मिक स्थलों को टैक्स मुक्त रखने का प्रस्ताव भी रखा गया।


 इसके अलावा नगर में होने वाली जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर में नालों का निर्माण भी कराया जाएगा। पालिका सभागार में बैठक करीब एक बजे शुरु की गई। जिसमें सबसे पहले पूर्व की बैठक को लेकर चर्चा की गई।


 इसके बाद बैठक में सभासद अजीत सिंह गूर्जर और उमेश बाबू ने नगर को साफ स्वच्छ बनाए रखने के लिए नगर के सभी वार्डो में हर सप्ताह विशेष अभियान चलाकर सफाई कराए जाने की बात रखी।


इसके अलावा नगर में लंबे समय बिना अनुमति के कराए जा रहे निर्माण को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें निर्णय लिया गया कि अब नगर में पालिका की अनुमति के बगैर कोई निर्णय नहीं किया जाएगा।


 नगर के डांपिंग ग्राउड और अत्येंष्टि स्थल को जाने के लिए शीघ्र सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा नगर के विकास के लिए पथ प्रकाश, जलकल, सफाई व्यवस्था एवं नगर के सुंदरीकरण के संबंध में कई प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए।


 बैठक में विधायक के भाई नवनीत शाक्य, ईओ डा.शैलेंद्र कुमार सिंह, पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर, मोहित गुप्ता, युधिष्ठर सिंह, विनोद पालावील, निशांत वार्ष्णेय, मुनीश सागर, अर्जुन कश्यप, अखिलेश सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close