कमीशन नहीं बढ़ाया तो एक जनवरी से करेगें कोटेदार हड़ताल, बिल्सी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कमीशन नहीं बढ़ाया तो एक जनवरी से करेगें कोटेदार हड़ताल, बिल्सी

Saturday, December 30, 2023 | December 30, 2023 Last Updated 2023-12-31T03:07:38Z
    Share
कमीशन नहीं बढ़ाया तो एक जनवरी से करेगें कोटेदार हड़ताल

बिल्सी के नारायन ग्रीन हाउस में हुई कोटेदारों की बैठक

बिल्सी। उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के तत्वावधान में आज नगर के तहसील रोड स्थित नारायन ग्रीन हाउस में तहसील क्षेत्र के सभी राशन विक्रेताओं की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें कोटोदारों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।


साथ ही कहा कि उनको भी अन्य राज्यों के कोटेदारों की तरह सुविधाएं दी जाएं। उनका कमीशन भी बढ़ाया जाए। साथ ही बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि उनका कमीशन नहीं बढ़ाया गया तो वह एक जनवरी से राशन वितरण बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर देगें।


 जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन की होगी। प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत कुमार ने कहा कि राशन कोटेदार शासन के निर्देश पर राशन कार्ड धारकों को खाद्य सामग्री का वितरण करते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कोटेदारों को 90 रुपये प्रति क्विंटल ही दिया जाता है,


जबकि अन्य राज्यों में अधिक लाभ दिया जाता है। गुजरात प्रांत में 20 हजार रुपया मानदेय भी दिया जाता है। उत्तर प्रदेश के कोटोदारों को भी अन्य राज्यों के कोटेदारों की तरह लाभ दिया जाए। जिससे कोटेदारों की आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार आ सके।

 उन्होंने कहा कि पूरे देश में वन नेशन-वन कार्ड की योजना सरकार की ओर से संचालित की जा रही है। उसी प्रकार राशन कोटेदारों के लिए वन नेशन-वन कमीशन की व्यवस्था भी लागू की जाए।


उन्होंने कहा कि अगर राशन कोटेदारों की मांगें न मानी गई, तो प्रदेश में सभी राशन दुकानदार हड़ताल करेंगे। इस मौके पर शाहबुद्दीन सैफी, स्वतंत्र प्रकाश, सुनील कुमार, कृष्ण गोपाल गुप्ता, सोमेंद्र माहेश्वरी, सुनील कुमार समेत क्षेत्र के अधिकांश कोटेदार मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close