भाजपा संविधान खत्म करने की प्रयास कर रहीं- धर्मेन्द्र यादव

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भाजपा संविधान खत्म करने की प्रयास कर रहीं- धर्मेन्द्र यादव

Saturday, December 30, 2023 | December 30, 2023 Last Updated 2023-12-31T07:34:10Z
    Share
भाजपा संविधान खत्म करने की प्रयास कर रहीं- धर्मेन्द्र यादव



लोकसभा बदायूँ की विधानसभा बिल्सी के ग्राम मुजरिया पर भारतीय भागीदारी आंदोलन द्वारा सविधान बचाओ,लोकतंत्र बचाओ व जातीय जन गणना कराने के लिये एक महासम्मेलन का आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्य अथिति के रूप में समाजवादी पार्टी के नेता धर्मेन्द्र यादव उपस्थित रहे,अध्यक्षता भारतीय भागीदारी आंदोलन के के राष्ट्रीय अध्यक्ष करन सिंह लोधी ने की।

महासम्मेलन में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकारें संविधान को खत्म करने की प्रयास कर रहीं हैं।

समाज में जागरूक वर्ग के लोग भविष्य की भयावह स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए भारतीय भागीदारी आंदोलन के माध्यम से संविधान व लोकतंत्र बचाने के लिये संघर्ष कर रहे हैं और समाजवादी पार्टी के संघर्ष में पार्टी के साथ हैं।उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की सरकारें जातीय जनगणना इसीलिए नही करा रहीं हैं क्योंकि भाजपा के नेता यह जानते हैं


 कि जातीय जनगणना के आधार पर समाज मे शोषित,पीड़ित व वंचित वर्ग के लोगोँ को उनका हक देना पड़ेगा।उन्होंने आगे कहा कि विगत दिनों उत्तर प्रदेश के स्टूल मंत्री बिल्सी के दौरे पर आए थे इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक रूप से बिल्सी के जनमानस के साथ अभद्र व्यबहार किया था।


बिल्सी सहित पूरे जिले का विकास श्रद्ध्ये नेता जी तथा मा0 अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सरकारों में हुआ था।समाजवादी सरकार में बनाया गया मेडिकल कॉलेज के साथ दुर्व्यवहार किया

 जाना इन भाजपा नेताओं की संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है।2024 का लोकसभा का चुनाव किसी व्यक्ति विशेष के हार-जीत का चुनाव मात्र नही रह गया है

 बल्कि संविधान,लोकतंत्र तथा आमजन की अधिकारों को बचाने का चुनाव है इसीलिए एकजुट होकर मा0 अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करना ही हम सभी का एक मात्र लक्ष्य हैं।


इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव,एम0 एल0 अकेला एड0,किशोरीलाल शाक्य,नवाब सिंह,हाजी अजमल,गजेंद्र सिंह जाटव,रविशंकर सागर,राजेश

 राजहंस,दीपक आनंद,दिनेश मस्ताना,रामलाल प्रजापति,चरन सिंह यादव,पानसिंह,राहुल यादव,साजिद अली,ब्रजेन्द्र सिंह आदि सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close