ग्राम पंचायत नसीरपुर गौसू में कीचड़ भरा रास्ता से निकलते है स्कूल के बच्चे।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ग्राम पंचायत नसीरपुर गौसू में कीचड़ भरा रास्ता से निकलते है स्कूल के बच्चे।

Sunday, December 31, 2023 | December 31, 2023 Last Updated 2024-01-01T06:32:57Z
    Share
ग्राम पंचायत नसीरपुर गौसू में कीचड़ भरा रास्ता से निकलते है स्कूल के बच्चे।


मुजरिया=थाना क्षेत्र के गांव नसीरपुर गौसूं में पंचायत की लापरवाही के चलते गांव में कीचड़ और दलदल भरे रास्ते से होकर गुजरते है बच्चे और ग्रामीण।


    ब्लॉक सहसवान की ग्राम पंचायत नसीरपुर गौसू में गलियों में कीचड़ भरा हुआ है,साथ ही पुराना खडंजा टूट गया है जिससे ग्रामीणों को निकालना दूभर हो गया है।
     ग्रामीणों के निकलने का रास्ता तो दूर गांव के प्राइमरी स्कूल की रास्ता भी कीचड़ भरी होने से बच्चे

और अध्यापकों को भी निकालना मुश्किल होता है।यहां तक कि पंचायत द्वारा लगवाए गए आजादी का अमृत महोत्सव संबंधी शिलापट्ट भी कीचड़ में छतिग्रस्त पड़ा है।


     ग्रामीणों की शिकायत है कि पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान द्वारा गांव की साफ सफाई और पानी निकासी की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

पानी निकासी की सुविधा दुरुस्त कराते हुए गांव की गलियों का निर्माण करा दिया जाए तो अव्यवस्था दूर हो सकती है।इस संबंध में ग्रामीणों ने प्रशासन से साफ सफाई सुचारू कराने की मांग की है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close