कर्पूरी ठाकुर की 100वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई।
सहसवान जननायक कर्पूरी ठाकुर के 100वीं वर्षगांठ पर अनुयाइयों ने गोष्ठी आयोजित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
क्षेत्र के कटैया भगवंती में राष्ट्रीय नंद समाज उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कर्पूरी ठाकुर के जीवन वृतांत की चर्चा की गई।
डा लबलीक श्रीवास्तव और डा धर्मेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में नंद समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर एक सामाजिक जननायक थे जिनके आदर्शो से समाज को प्रेरणा मिलती है।