विद्यालय में आवेदन जमा करने की अन्तिम तिथि 18 जनवरी तक निर्धारित

Notification

×

All labels

All Category

All labels

विद्यालय में आवेदन जमा करने की अन्तिम तिथि 18 जनवरी तक निर्धारित

Monday, January 8, 2024 | January 08, 2024 Last Updated 2024-01-08T11:37:06Z
    Share
विद्यालय में आवेदन जमा करने की अन्तिम तिथि 18 जनवरी तक निर्धारित


बदायूँ : 08 जनवरी। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने अवगत कराया है कि समस्त वर्गां की पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत (कक्षा 9-10) में ऑनलाइन आवेदन से लेकर वितरण हेतु संशोधित समय-सारिणी जारी की गयी है।


उन्होंने बतायाकि पूर्वदशम छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10) में छात्र/छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 14 जनवरी, 2024 तक निर्धारित की गयी है। छात्र/छात्राओं द्वारा ऑनलाईन आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी वांछित संलग्नकों सहित विद्यालय में जमा किए

 जाने हेतु अन्तिम तिथि 18 जनवरी, 2024 तक निर्धारित की गयी है। शिक्षण संस्थानों द्वारा आवेदन पत्र को ऑनलाईन सत्यापित एवं अग्रसारित/निरस्त किए जाने की अन्तिम तिथि 19 जनवरी, 2024 तक निर्धारित की गयी है।


उन्होंने संदिग्ध/संदेहास्पद डाटा के सम्बन्ध में कार्यवाही की तिथियों के सम्बंध में बताया कि छात्र/छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन में की गयी त्रुटियों को ठीक करने की तिथि 05 फरवरी, 2024 से 10 फरवरी, 2024 तक निर्धारित की गयी है।

छात्र/छात्राओं द्वारा आनलाईन आवेदन पत्र की त्रुटियों को ठीक करके हार्डकापी समस्त वांछित संलग्नकों सहित शिक्षण संस्था में जमा किए जाने हेतु विलम्बतम 13 फरवरी, 2024 तक निर्धारित की गयी है।


 त्रुटियों को ठीक करके छात्र द्वारा जमा किए गए आवेदन पत्रों को विद्यालय द्वारा संलग्न अभिलेखों से मिलान करके आनलाईन सत्यापित एवं अग्रसारित करने की तिथि 06 से 14 फरवरी, 2024 तक निर्धारित है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close