बिल्सी में 50 जरुरतमंदों को वितरित किए कंबल-रजाई
बिल्सी में 50 जरुरतमंदों को वितरित किए कंबल-रजाई
बिल्सी। आज शुक्रवार को नगर के बिसौली रोड स्थित पदमांचल धाम पद्मप्रभु दिगंबर जैन मन्दिर दिधौनी पर 50 जरूरतमंदों को कंवल और रजाइयों का वितरण सामाजिक सहयोग से किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय विद्वान व कवि आचार्य संजीव रूप रहे। उन्होंने लोगो को शाकाहारी रहने व मांसाहारी भोजन के दुष्परिणाम के बारे में बताकर उनको शाकाहारी रहने पर बल दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के संस्थापक प्रशान्त जैन ने की। इस मौके पर जैन समाज बिल्सी के अध्यक्ष मृगांक जैन उर्फ टीटू जैन, बॉबी जैन,