दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु करें आवेदन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु करें आवेदन

Monday, January 8, 2024 | January 08, 2024 Last Updated 2024-01-08T12:13:29Z
    Share
दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु करें आवेदन

बदायूँ : 08 जनवरी। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि शैक्षिक सत्र 2023-24 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति

 प्राप्त करने हेतु समस्त वर्गों के पात्र छात्र/छात्राओं द्वारा ऑनलाईन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 10 जनवरी, 2024 निर्धारित है।

उन्होंने बताया कि जनपद के समस्त दशमोत्तर शिक्षण संस्थाओं के प्रधानाचार्यों/प्राचार्यों को सूचित किया जाता है कि अपने शिक्षण संस्था में अध्ययनरत समस्त वर्गों के पात्र छात्र/

छात्राओं के छात्रवृत्ति आवेदन पत्र दिनांक 10.01.2024 तक ऑनलाईन करा सकते हैं। कोई भी पात्र छात्र/छात्रा आवेदन करने से वंचित न रहें।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close