प्रदेश का पहला अत्याधुनिक सरस हाट बनकर तैयार, 14 फरवरी को होगा उद्घाटन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

प्रदेश का पहला अत्याधुनिक सरस हाट बनकर तैयार, 14 फरवरी को होगा उद्घाटन

Thursday, February 8, 2024 | February 08, 2024 Last Updated 2024-02-08T09:31:14Z
    Share
प्रदेश का पहला अत्याधुनिक सरस हाट बनकर तैयार, 14 फरवरी को होगा उद्घाटन

रामपुर। जनपद में प्रदेश का पहला अत्याधुनिक सरस हाट बनकर तैयार हो गया है जिसका शुभारंभ 14 फरवरी 2024 को किया जाएगा। जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह के नेतृत्व में यह सरस हाट सभी सुविधाओं से लैस रेस्टोरेंट, स्थानीय उत्पादों के प्रदर्शन व विपणन की थीम पर तैयार किया गया है

 जिसका संचालन स्वयं सहायता समूह की माध्यम से किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी नंदकिशोर कलाल ने बताया कि जनपद के विकासखंड चमरौआ के अंतर्गत ग्राम पंचायत दनियापुर शंकरपुर क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर बरेली राष्ट्रीय


 राजमार्ग पर स्थित इस सरस हाट में विभिन्न उत्कृष्ट स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद, रामपुर के लजीज व्यंजन, एफपीओ के उत्पादन और ओडीओपी के तहत जिले के चयनित स्थानीय उत्पादों के लिए 13 दुकान एवं शोरूम आवंटित किए गए हैं। सरस हाट में आने वाले लोगों की


 सुरक्षा और सुविधाओं का भी खास ख्याल रखा गया है। इसके साथ ही परिसर में दो कमरे बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न संसाधनों से लैस किए गए हैं। इसके अलावा लोगों को आकर्षित करने के लिए सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं। सरस हाट के आधुनिकरण एवं कायाकल्प

क्षेत्रीय पंचायत, ग्राम पंचायत, मनरेगा एवं सीएलएफ से 44 लाख रुपए की धनराशि खर्च की गई है। यह सरस हाट बीते कई वर्षों से बंद पड़ा था जिसकी वजह से


काफी क्षतिग्रस्त भी हो गया था। जिसके पुनरुद्धार एवं कायाकल्प करने के बाद इसके संचालन से स्वयं सहायता समूह और एफपीओ से जुड़े करीब ढाई सौ से अधिक प्रशिक्षित महिलाएं एवं किसानों के लिए रोजगार के अवसर का सृजन होगा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close