श्री पातालेश्वर शिवालय सेवा ट्रस्ट भमरौआ द्वारा महादेव मंदिर की 40 बीघा भूमि को कब्जा मुक्त करने को जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
रामपुर। भमरौआ महादेव मंदिर को ऐतिहासिक राष्ट्रीय पर्यटन स्थल विकसित कराने के उद्देश्य से श्री पातालेश्वर शिवालय सेवा ट्रस्ट भमरौऑ की तरफ से उप जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन दिया गया।
इस अवसर पर मंदिर कमेटी के प्रमुख सेवादार संदीप अग्रवाल सोनी ने बताया कि भमरौऑ महादेव मंदिर को ऐतिहासिक राष्ट्रीय पर्यटन स्थल विकसित कराने में भमरौऑ महादेव मंदिर से जुड़ी 40 बीघा भूमि को मंदिर में शामिल किया
जाना अति आवश्यक है। साथ ही बताया कि मंदिर की भूमि पर असामाजिक तत्वों द्वारा 544, 574 नंबर भूमि पर अवैध कब्जा व निर्माण करा दिया गया है
साथ ही मंदिर भूमि 574 को असमाजिक तत्वों द्वारा अवैध रूप से हेराफेरी कराकर धोखाधड़ी करके अवैध रूप से विक्रय करा दिया गया है। इस कारण सभी शिव भक्तों में भारी रोष व्याप्त है इसलिए
535,538,539,540,542,575,576,577,586 सहित खलिहान भूमि को भी मंदिर में शामिल कराया जाना अति आवश्यक व अनिवार्य हो गया है चूंकि लगातार अनुरोध के बाबजूद भी मंदिर भूमि से अवैध अतिक्रमण ध्वस्त न होने से जनपद रामपुर के शिव भक्त
अत्यधिक आक्रोशित हैं व अपने भगवान भोलेनाथ की सेवा व ऐतिहासिक राष्ट्रीय पर्यटन स्थल विकसित कराने हेतु मर-मिटने व जान देने को तैयार हैं इस अवसर पर श्री पातालेश्वर शिवालय सेवा ट्रस्ट भमरौऑ की तरफ़ से मांग की गई कि जनहित में,
रामपुर विकास हित व राष्ट्रीय पर्यटन हित में अतिशीघ्र मंदिर बाउंड्रीवाल से बाहर 40 बीघा भूमि मंदिर बाउंड्रीवाल के अंदर शामिल किया जाना अति आवश्यक है। इस अवसर पर सेवादार संजय गुप्ता,
सत्य प्रकाश,मास्टर रोशन लाल,मुन्ना खंडेलवाल,सल्वेन्द्र विराट वाल्मीकि, कमल सक्सैना, चमन अरोरा, विष्णु हरी गुप्ता, राधेश्याम, गेदन लाल सैनी,भजन लाल प्रजापति,विजय गुप्ता, चंद्रभान श्री वास्तव, मिलन सक्सैना,