निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बुनियादी भाषा एवं गणित शिक्षक प्रशिक्षण बच्चों में बुनियादी भाषाएं एवं गणिती
दक्षताओं के विकास हेतु प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत समस्त शिक्षकों (शिक्षामित्र सहित) का चार दिवसीय प्रशिक्षण का आज समापन हुआ। प्राथमिक स्तर के अध्यापकों, शिक्षामित्रों का आज दिनांक 19.02.2024 को चतुर्थ दिवस पर ब्लॉक संसाधन केंद्र असरासी पर ट्रेनीज ने प्रार्थना कर प्रारम्भ किया।
कक्ष नंबर दो में एआरपी (अंग्रेजी) सुनील कुमार ने उत्साह वर्धन गतिविधि (केन-केन पजल) समेकन शिक्षण योजना और आकलन के लिए संसाधन एवं आकलन की भूमिका, दैनिक स्तर अनुदेशात्मक कार्य (दिवस 1 से 4) साप्ताहिक स्तर (साप्ताहिक आकलन: पांचवां दिन) समूह कार्य और प्रस्तुतीकरण,
साप्ताहिक शिक्षण रिमेडियल और पुनरावृति (छटवां दिन) प्रश्नों पर चर्चा की। एआरपी (विज्ञान) योगेश कुमार ने रिमेडियल और पुनरावृति के लिए संसाधन, रेमेडियल और पुनरावृति (छटवां दिन) समूह कार्य रेमेडियल योजना पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कक्ष नंबर एक में एआरपी (सामाजिक विज्ञान) राघवेंद्र सिंह तोमर ने साप्ताहिक शिक्षण योजना का समेकन और क्विज़, साप्ताहिक शिक्षण चक्र समेकन, समूह कार्य- साप्ताहिक कार्य की तैयारी आदि पर विस्तृत जानकारी दी।
एआरपी (गणित) सर्वेश कुमार राठौर ने बताया कि 2023-2024 का गणित शिक्षण योजना के मुख्य बिंदु जैसे- 2023-2024 का गणित शिक्षण योजना कक्षा स्तर के अनुसार 25 सप्ताहों में पूरा किया जाएगा।
2023-2024 का गणित शिक्षण योजना का प्रक्रिया 2022-2023 के समान ही है। संसाधनों में गणित खेल एवं खोजें और जानें जोड़ा गया है। 2022-2024 का गणित शिक्षण योजना में साप्ताहिक अभ्यास एवं कक्षा एक और दो में गृह कार्य को शामिल नहीं किया गया है।
2023-2024 में सावधिक पुनरावृत्ति सप्ताह 13 एवं सप्ताह 20 में होगी। अन्य शिक्षण अधिगम सामग्री में गणित किट, 9 गणित बोर्ड एवं 16 गणित पोस्टर शामिल हैं। कक्ष नंबर तीन में एआरपी (हिन्दी) मोरध्वज ने बहु कक्षीय शिक्षण एवं आपके विचार तथा एक और नजरिया पर परिचर्चा की।
सभी प्रतिभागियों ने ट्रेनिंग एसेसमेंट फीडबैक फॉर्म अनिवार्य रूप से भरा। अंत में राष्ट्रगान कर चार दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण के समापन की घोषणा की। प्रशिक्षणार्थियों में डॉ० स्मृति परमार, ज़मीर अहमद, कृतिका शर्मा, सुषमा, राजेश कुमार, प्रियंका चाहर, समीर साहिल,
जावेद अली, अंजुम बी, सुनील कुमार, जितेंद्र सिंह, नुसरत परवीन, नाजरा बेगम, रजा अहमद, शबनम बानो, सुशीला देवी, तबस्सुम जहां, रीना, राना रजिया, राकेश कुमार, राम शरण, गिरीश चंद्र पाली, फिरोज असलम, सुषमा रानी, कृतिका शर्मा, रेहाना बेगम, लालाराम सागर,
खेल कुमारी माहेश्वरी, पवन थारू, भावना बघेल, गुंजन बघेल, टेकचंद, राजीव कुमार शर्मा, शिखा सक्सेना, जावेद हैदर, परवीन बेगम, शबनम, सोमेश चंद्र, गुलाम रसूल, रफ़ी उज जमा खान, मुकम्मिल खान, सिराज अहमद, कुशल नारंग, मोहम्मद उमर, शमीम हुसैन,
फरहत जावेद, जाबिर हुसैन, शाइस्ता परवीन, परमवीर सिंह दिवला, विपिन प्रताप मौर्य, मोहम्मद नावेद, विशेष कुमार सिंह, मोहिनी गुप्ता, इकबाल फातिमा, सुभाष कुमार सागर, मोहम्मद रूमान, शबाब जहां, शिव कुमारी शाक्य आदि।