बदायूं में चौराहों पर खुलेआम बिक रहे खुले मसाले एवं मेवा
23 जनवरी 2024 बदायूं में नगर पालिका परिषद से नेहरू चौक एवं गोपी चौक तक खुलेआम फुटपाथ पर खुले मसाले का ढेर लगाकर बिक्री की जाती है
खुले मसाले पर शासन से तथा माननीय न्यायालय के आदेशानुसार पूर्णतया प्रतिबंधित है लेकिन बदायूं में खाद्य सुरक्षा विभाग की लापरवाही एवं अनदेखी से खुलेआम सड़क पर यह व्यवसाय चल रहा है
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की मिली भगत से एवं महीनेदारी से यह खेल चल रहा है खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद भी यह खेल समाप्त नहीं हुआ जिससे दुकानदारों एवं बड़े व्यापारियों को नुकसान झेलना पड़ता है
फुटपाथ पर बैठे यह दुकानदार घटिया एवं सस्ती सामग्री बेचते हैं तथा इनके पास कोई मानक खाद्य सुरक्षा विभाग का लाइसेंस कुछ भी नहीं है विभाग इस तरफ आंख बंद किए हुए हैं