जंगल में मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका; जानवरों ने नोच खाया एक हाथ
हड़ौरा के जंगल में बुधवार सुबह महिला का शव पड़ा मिला। उसका एक हाथ किसी जानवर ने नोच खाया। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस जांच कर रही है।
बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र के हड़ौरा के जंगल में बुधवार सुबह महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। महिला की उम्र करीब 40 साल बताई गई है। उसके हाथ पर सुमन राजीव लिखा हुआ है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह हड़ौरा वन का चौकीदार गश्त करने आया था। तब उसने खेत में महिला का शव पड़ा देखा। उसकी सूचना पर हजरतपुर थाना पुलिस पहुंच गई। बताया जा रहा है कि महिला का एक हाथ जानवर नोचकर खा गए। शव कई दिन पुराना माना जा रहा है।