भाकियू ने मनाया काला दिवस, मालवीय आवास पर पंचायत की

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भाकियू ने मनाया काला दिवस, मालवीय आवास पर पंचायत की

Friday, February 23, 2024 | February 23, 2024 Last Updated 2024-02-24T04:41:12Z
    Share
भाकियू ने मनाया काला दिवस, मालवीय आवास पर पंचायत की


केंद्र सरकार पर किसान विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया

बदायूं। भाकियू टिकैत ने संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार को काला दिवस मनाया। किसान पहले मालवीय आवास पहुंचे और बाद में विकास भवन पहुंच कर विरोध जताया।



मालवीय आवास पर पंचायत में मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा मौजूदा हुकूमत अंग्रेजी हुकूमत से ज्यादा खतरनाक है। जिलाध्यक्ष रामाशंकर शंखधार ने कहा सरकार डरी हुई है।


इसी कारण किसानों के दिल्ली में घुसने पर पाबंदी लगा दी गई है। किसान नेताओं को नजरबंद किया जा रहा है। न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम पर किसान मानने वाले नहीं। मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह ने देश में किसान विरोधी सरकार को उखाड़ फेकने का समय आ गया है।


इस मौके पर बिसौली ब्लाॅक अध्यक्ष योगेश कुमार यादव, शैलेंद्र कुमार यादव, दिनेश यादव, केसर अली रही रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close