परिवारतंत्र की पिटी पंचायत से प्रजातंत्र की प्रगति को पंचर करने का पाखंड लगातार हो रहा परास्त

Notification

×

All labels

All Category

All labels

परिवारतंत्र की पिटी पंचायत से प्रजातंत्र की प्रगति को पंचर करने का पाखंड लगातार हो रहा परास्त

Thursday, February 1, 2024 | February 01, 2024 Last Updated 2024-02-01T13:52:46Z
    Share
परिवारतंत्र की पिटी पंचायत से प्रजातंत्र की प्रगति को पंचर करने का पाखंड लगातार हो रहा परास्त


रामपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि प्रजातंत्र को परिवार तंत्र का पेटेंट समझने की नादानी ही सामन्ती सूबेदारों की परेशानी बन गई है। नकवी ने विपक्ष पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि प्रजातंत्र को परिवारतंत्र की प्रापर्टी समझने की सुल्तानी सनक से बाहर न आने वालों को जनता बाहर का रास्ता दिखा रही है।


जनपद के कस्बा मिलक स्थित  प्रकाश इंटर कॉलेज में प्रतिभा प्रदर्शन समारोह में आज गुरुवार को बतौर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि परिवारतंत्र की पिटी पंचायत से प्रजातंत्र की


 प्रगति को पंचर करने का पाखंड लगातार परास्त होता जा रहा है। कुछ लोग आज भी  खानदानी सियासत और सामन्ती विरासत को हैंगओवर  से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।


मुल्क के मजबूत मूड माहौल को मुट्ठी में मसलने की मुहिम में मसरूफ हैं। कटाक्ष करते हुए कहा कि गुनाहों के गटर में गठबंधन के शटर से लूट पर छूट का डिस्काउंट चाहते हैं। मोदी ने ऐसे सत्ता के सामन्ती सूबेदारों के सुल्तानी साम्राज्य का सूपड़ा कर लूट पर छूट के मालामाल मालिकों को कंगाल और देश खुशहाल बनाने का बीड़ा उठा रखा है।


कहा कि यही पब्लिक के भरोसा का माहौल, परिवार के भय की मुसीबत बन गई है। गठबंधन में झप्पी से ज्यादा झगड़े की झनकार आ रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने प्रकाश इंटर कॉलेज के छात्र एवं छात्राओं द्वारा बनाई गई विभिन्न कलाकृतियां, चित्र, सजावट का सामान, विज्ञान के मॉडल,

आदि विभिन्न कक्षा कक्ष में जाकर देखे तथा बच्चों की प्रतिभा की सराहना की।
बच्चों के सिर पर हाथ रखकर उनकी हौसला अफजाई भी की। प्रकाश इंटर कॉलेज के संस्थापक चंद्र प्रकाश शर्मा द्वारा नकवी को स्वामी विवेकानंद की मूर्ति देकर सम्मानित किया

 गया। मिलक में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा  पूर्व केंद्रीय मंत्री को फूल माला एवं पटका पहनकर उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद मिलक तहसील के श्यामपुर गांव के प्रधान भागीरथ सिंह गंगवार की माता के निधन पर उनके घर पहुंच कर शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना दी।


समारोह में प्रबन्धिका शशिकांता शर्मा, डा.चन्द्रप्रकाश शर्मा , प्रधानाचार्य मनीराम, भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज पप्पू, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी , ज्वाला प्रसाद गंगवार,महा सिंह राजपूत, कपिल आर्य ,

जागेश्वर दयाल दीक्षित,भागीरथ सिंह गंगवार, प्रेमपाल सिंह गंगवार, वसीम अहमद, हरीश गंगवार,डा.राम बहादुर, टेकचंद गंगवार, ऋषि पांडे, मुन्नी देवी गंगवार, दिनेश शर्मा, लाल सिंह प्रजापति, संजय चंद्रा, प्रमोद सक्सेना,


पंकज चौधरी, मनोज पांडेय, ऋषि पांडेय, राजू पाण्डेय,फायमा,संजोग,पाल,महेंद्र पाल,सपना, सर्वेश कुमार,भगवत सरन, विष्णु राजू गंगवार, तेजराम कश्यप, प्रदीप कुमार,सुरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close