भाजपा नेता नरेंद्र सिंह गंगवार की अध्यक्षता में प्रेम बाबू के निधन पर मोक्ष धाम में शोक सभा का आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भाजपा नेता नरेंद्र सिंह गंगवार की अध्यक्षता में प्रेम बाबू के निधन पर मोक्ष धाम में शोक सभा का आयोजन

Saturday, February 17, 2024 | February 17, 2024 Last Updated 2024-02-17T15:35:39Z
    Share
भाजपा नेता नरेंद्र सिंह गंगवार की अध्यक्षता में प्रेम बाबू के निधन पर मोक्ष धाम में शोक सभा का आयोजन

 *मिलक*- जनपद रामपुर नगर मिलक के अंतर्गत आरएसएस के स्वयंसेवक एवं नगर पालिका परिषद मिलक के नलकूप ऑपरेटर प्रेम बाबू गोस्वामी के निधन पर नगर स्थित मोक्ष धाम में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।


 इस आयोजित शोक सभा में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कुंवर नरेंद्र सिंह गंगवार ने सर्वप्रथम दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करने के उपरांत घोषणा करते हुए बताया कि स्वर्गीय प्रेम बाबू गोस्वामी के स्थान पर उनकी धर्म


पत्नी को नगर पालिका परिषद में नौकरी दी जाएगी‌। तथा मिलक रेलवे स्टेशन स्थित जनसेवा प्याऊ को स्वर्गीय प्रेम बाबू गोस्वामी जी के नाम पर समर्पित किया जाएगा। आयोजित शोक सभा में मुख्य रूप से भारतीय जनता


 पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष मनोज पांडे, भाजपा नेता सुरेश चंद्र गंगवार, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ऋषि पांडे, मंडल महामंत्री नन्हे राम पांडे, प्रधानाचार्य दयाल शरण शर्मा, चंद्र प्रकाश शर्मा,


स्वयंसेवक योगेश कुमार बंसल एडवोकेट, वसंत कुमार एडवोकेट, भाजपा नेता चंद्रभान मित्तल, प्रशांत पटेल, शिवहरी गुप्ता, सुभाष चंद्र गुप्ता, अमन गुप्ता, आदि उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close