भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना उपरांत दिया गया ज्ञापन
मिलक- जनपद रामपुर तहसील मिलक नगर के अंतर्गत भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के बैनर तले लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर आज विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारियों से छुब्द होकर विद्युत विभाग कार्यालय मिलक पर धरना प्रदर्शन किया गया।
धरना प्रदर्शन के दौरान विभिन्न समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन विद्युत विभाग के एसडीओ मिलक को सौंपा गया। समस्याओं से संबंधित ज्ञापन को ग्रहण करते हुए विद्युत विभाग एसडीओ मिलक ने आश्वासन देते हुए
कहा कि अति शीघ्र किसने की समस्त समस्याओं का निदान किया जाएगा और पूरी पारदर्शिता के साथ किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए कार्य को पूर्ण किया जाएगा।
धरना प्रदर्शन के दौरान लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष ने नाराजगी जताते हुए
एसडीओ मिलक को बताया कि उपभोक्ता विद्युत बिल संविदा कर्मचारी उपभोक्ताओं के बिल में मनमानी करते हैं लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष ने कहा कि यदि समय रहते इस निरंकुश अवस्था पर अंकुश नहीं लगाया गया
तब ऐसी स्थिति में गंभीर परिणाम आने की आशंका है क्योंकि उपभोक्ता मनमानी के चलते त्रस्त है। लोक शक्ति के जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति मानवीय अधिकारों के लिए तत्पर है।
तथा हम प्रत्येक दशा में मानवीय अधिकारों का हनन नहीं होने देंगे। कार्यक्रम के इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे मंडल कार्यकारिणी अध्यक्ष मेहंदी हसन जिला महामंत्री महेश