महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रसोई गैस सिलिंडर की कीमत में 100 रुपये की कटौती करने की घोषणा की है

Notification

×

All labels

All Category

All labels

महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रसोई गैस सिलिंडर की कीमत में 100 रुपये की कटौती करने की घोषणा की है

Saturday, March 9, 2024 | March 09, 2024 Last Updated 2024-03-09T13:49:04Z
    Share
महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रसोई गैस सिलिंडर की कीमत में 100 रुपये की कटौती करने की घोषणा की है

*रामपुर*। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रसोई गैस सिलिंडर की कीमत में 100 रुपये की कटौती करने की घोषणा की है। जिसके बाद महिलाओं के चेहरे खिल उठे लेकिन महिलाएं इससे पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं।


उनका कहना है कि रसोई गैस के दाम बहुत ही ज्यादा हैं। प्रधानमंत्री को रसोई गैस के दाम और भी कम करने चाहिए। प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद रामपुर में रसोई गैस के दाम 829 रुपये हो गए हैं।

यह रेट तत्काल लागू भी हो गए हैं। नए रेट लागू होने से रामपुर की महिलाएं खुश तो हैं, लेकिन वह चाहती हैं कि अभी और कटौती हो। रसोई गैस पर सब्सिडी पहले ही बंद कर दी गई है। ऐसे में रसोई गैस के दाम काफी बढ़े हुए हैं। महिलाओं का कहना है कि रसोई गैस के दाम पांच सौ रुपये से ज्यादा नहीं होने चाहिए।

रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिसकी वजह से लोग पहले ही खासे परेशान हैं। पैसे घटाने का सरकार का फैसला अच्छा है, लेकिन और ज्यादा कीमत कम करनी चाहिए। - डौली राणा, गृहिणी

रसोई गैस के दाम और घटने चाहिए। रसोई गैस के दाम बढ़े रहने से लोगों को बहुत परेशानी होती है। सरकार को रसोई सिलिंडर की कीमतों को अभी घटाना चाहिए। - संगीता भाटिया, गृहिणी


रसोई गैस के दामों में गिरावट और होनी चाहिए। सरकार को अभी और विचार करना चाहिए ताकि आम लोगों से लेकर गरीबों तक को आसानी हो सके। - कमलेश, गृहिणी

रसोई गैस के दाम पहले ही काफी ज्यादा हैं। 100 रुपये कम करने से बहुत लाभ नहीं मिलेगा। सरकार को अभी और भी दाम करने चाहिए। इससे रसोई का बजट आसानी से बन सकेगा। - डाॅ. आरती सिंह

जिले में तीन लाख उपभोक्ता
जिले में तीन लाख गैस कनेक्शन हैं, जिसमें एचपी, इंडेन और भारत कंपनी के कनेक्शन हैं। सौ रुपये कम होने पर करीब हर महीने में तीन लाख गैस उपभोक्ताओं पर तीन करोड़ रुपये प्रतिमाह बोझ कम होगा। इंडेन गैस एजेंसी संचालक राजेंद्र कुमार ने बताया कि रात 12 बजे के बाद नए रेट लागू होंगे, अभी तक घरेलू गैस सिलिंडर 929 रुपये था, जो कि अब 829 रुपये का होगा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close