12 वर्षीय अपहर्ता पीडिता को थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा मात्र 12 घण्टे मे तलाश कर सकुशल बरामद किया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

12 वर्षीय अपहर्ता पीडिता को थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा मात्र 12 घण्टे मे तलाश कर सकुशल बरामद किया

Saturday, March 9, 2024 | March 09, 2024 Last Updated 2024-03-09T14:08:45Z
    Share
12 वर्षीय अपहर्ता पीडिता को थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा मात्र 12 घण्टे मे तलाश कर सकुशल बरामद किया।


वजीरगंज /बदायूं दिनांक 08.03.2024 को समय रात्रि के 11.30 बजे राजाराम पुत्र सोहनलाल  निवासी ग्राम मानकपुर थाना वजीरगंज जिला बदायूँ  ने थाना  वजीरगंज पर तहरीर देते हुए बताया कि आज मेरी बेटी नाम उम्र 12 वर्ष कही चली गयी है जो अब तक वापस नहीं आयी है।


 सूचना व लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 108/2024 धारा 363 आईपीसी पंजीकृत किया गया। 


घटना के सम्बन्ध मे तत्काल उच्चाधिकारीगणो को अवगत कराया गया जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ महोदय द्वारा तत्काल टीम का गठन कर तुरन्त अपर्हता की बरामदगी के निर्देश दिये गये 


जिसके क्रम में प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज राकेश कुमार  द्वारा सम्बन्धित रिश्तेदार की रिश्तेदारियां एवं मूल पते पर अलग अलग टीमों का गठन 30नि0 के नेतृत्व में करते हये रवाना किया गया 


थाना प्रभारी राकेश कुमार एक टीम का नेतृत्व करते हुये तलाश किया गया तो अपहर्ता अपनी मौसी मीरा देवी पत्नी हरपाल निवासी भमौरी थाना बिसौली जनपद बदायूँ के यहाँ पर पायी गयी। 


पुलिस ने अथक प्रयास करते हुए 12 घण्टे के अन्दर ही सकुशल बरामद कर मैडिकल कराने हेतु जिला चिकित्सालय / वन स्टाप सेन्टर बदायूँ भिजवाया गया। विवेचना में नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। 


बरामद करने वाली टीम में 

प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार

उ0नि0 श्री सुपेन्द्र मलिक

हे0का0 710 सत्यबीर सिंह

का0 1642 अंकित कमार का0 596 निखिल पवार

का0 887 भारत कुमार

का0 1060 अंशुल डागर का0 1378 मौरी मारूफ म(का0 244 सरिता मौजूद रहे

CLOSE ADS
CLOSE ADS
close