रामपुर: पुलिस ने 24 घंटे में लूट की घटना का किया खुलासा, लूट में शामिल तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रामपुर: पुलिस ने 24 घंटे में लूट की घटना का किया खुलासा, लूट में शामिल तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sunday, March 3, 2024 | March 03, 2024 Last Updated 2024-03-03T13:17:26Z
    Share
रामपुर: पुलिस ने 24 घंटे में लूट की घटना का किया खुलासा, लूट में शामिल तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

रामपुर। आपको बताते चलें कि रामपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी जावेद शमसी नामक व्यक्ति जोकि क्षेत्र में कलेक्शन का काम करता है। 29 फरवरी दिन गुरुवार को वह लगभग ₹240000 से अधिक की रकम कलेक्शन करके आ रहा था।

रामपुर सिविल लाइंस जाकर उसके ही परिचित साथियों ने मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया। जैसा कि आपको बता दें कि उसके साथियों को यह पता था कि वह रुपए का कलेक्शन करके कहां विश्राम करता है।


इसका फायदा उठाकर उन्होंने 29 फरवरी गुरुवार को घटना को अंजाम दिया। जब वह वहां रुका हुआ था तो तीन लोग बाइक पर सवार वहां आकर रुके एवं व्यापारी की आंखों में मिर्ची डालकर 240000 रुपए का कैश लेकर फरार हो गए।


 व्यापारी ने तुरंत थाना सिविल लाइंस पहुंचकर मामले की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच में जुट गईं।


सिविल लाइंस थाना पुलिस ने सर्विलांस टीम के साथ मिलकर 24 घंटे के अंदर लूट का पर्दाफाश किया। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि पुलिस ने उस व्यापारी के मित्र और दो मित्र के साथियों जिनके नाम नोमान,


अहमद मियां और मोहम्मद शाकिब है को लूट के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से लूट की गई दो मोटरसाइकिल ,174000 का कैश और एक तमंचा बरामद किया है
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close