32 वर्षीय लता की संदिग्ध हालात में मौत,सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल के लोगों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप
वजीरगंज। कस्बे के बनिया मोहल्ले में बुधवार सुबह 32 वर्षीय लता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल के लोगों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया। थाना पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव आलमपुर निवासी रमेश के मुताबिक, उन्होंने वर्ष 2012 में अपनी बेटी लता की शादी बनिया मोहल्ले के पुष्पेंद्र कठेरिया से की थी। लता के 10 साल की बेटी खुशी और आठ साल का बेटा लविश है।
रमेश का कहना है कि पुष्पेंद्र बिना वजह उनकी बेटी पर शक करता था। वह शराब पीकर अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। इससे उनकी बेटी काफी परेशान थी।
बुधवार सुबह उन्हें पता चला कि लता की मौत हो गई हो गई। जब वह लता की ससुराल पहुंचे तो उसका शव घर में चारपाई पर पड़ा था। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए
पुलिस को तहरीर दी। इधर, लता के ससुर राजेंद्र कठेरिया का कहना है कि लता कई दिनों से बीमार थी, बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई।
सूचना पर बिसौली सीओ सुनील कुमार भी फोरेंसिक टीम के साथ पहुंच गए।