परिषदीय परीक्षाओं के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ शुरू।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

परिषदीय परीक्षाओं के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ शुरू।

Thursday, March 28, 2024 | March 28, 2024 Last Updated 2024-03-28T07:24:36Z
    Share
परिषदीय परीक्षाओं के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ शुरू।


 बी आर सी कौलहाई पर जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों ने किया मूल्यांकन।
मुजरिया=परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य बी आर सी केंद्रों पर शुरू हो गया,जिसमे जूनियर हाईस्कूल के कक्षा 8के बच्चों की कापियों को चेक किया गया।


     ब्लॉक संसाधन केंद्र कौलहाई पर शुरू हुए मूल्यांकन कार्य में ब्लॉक सहसवान के 60जूनियर हाईस्कूलों की कक्षा 8 की उत्तर पुस्तिकाओं को संकलित कर मूल्यांकन कराया गया।



     मूल्यांकन का खंड शिक्षा अधिकारी मनोज राम और ए आर पी राजन यादव ने अवलोकन किया। बी ई ओ मनोज राम ने शिक्षकों को विभागीय गाइडलाइन के अनुसार मूल्यांकन कर रिपोर्ट कार्ड तैयार करने के निर्देश दिए।


     इस अवसर पर मूल्यांकन प्रभारी परवेज अनवर,मुकेश मोहन पाठक,सुभाष बाबू,अनीस उद्दीन,रामप्रताप आदि उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close