सड़क हादसे में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को रौंदा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सड़क हादसे में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को रौंदा

Thursday, March 28, 2024 | March 28, 2024 Last Updated 2024-03-28T08:59:15Z
    Share
सड़क हादसे में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को रौंदा

रामपुर। रामपुर निवासी दंपती की बाइक में तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान बरेली के अस्पताल में दोनों ने दम तोड़ दिया।


मामला जनपद के खुजरिया थाना क्षेत्र के कनकपुर गांव निवासी संपतराम वाल्मीकि पत्नी रामवती के साथ बाइक से घर जा रहे थे। सहोड़ा गांव के पास डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।


 हादसे में दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। खजुरिया थाने के चौकीदार कनकपुर गांव निवासी संपतराम वाल्मीकि अपनी पत्नी रामवती देवी के साथ बरेली में साले से होली मिलने गए थे।

वह होली मिलकर देर रात अपने घर कनकपुर आ रहे थे। रास्ते में जिला बरेली थाना शीशगढ़ के सहोड़ा गांव में स्थित आरा मशीन के पास हाईवे पर तेज गति से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।


इसमें वह घायल हो गए। हादसे को देख मौके पर एकत्रित हुई भीड़ ने एंबुलेंस को फोन कर घायलों को राजश्री अस्पताल भिजवाया।


डॉक्टरों ने जब घायल दंपती को देखा तब तक संपतराम की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल रामवती को बरेली के राधिका अस्पताल रेफर कर दिया।


परिजनों के अनुसार उपचार के दौरान एक घंटे बाद उसकी भी मौत हो गई। परिजन संपतराम के शव को रात में ही घर ले आए। रामवती का शव दोपहर तक घर नहीं आया। दंपती के दो पुत्र व दो पुत्री हैं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close