लोकसभा इलेक्शन की तारीखों का हुआ ऐलान

Notification

×

All labels

All Category

All labels

लोकसभा इलेक्शन की तारीखों का हुआ ऐलान

Saturday, March 16, 2024 | March 16, 2024 Last Updated 2024-03-16T13:27:02Z
    Share
लीजिए लोकसभा इलेक्शन की तारीखों का हुआ ऐलान 

दिल्ली। लीजिए हो गया लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान। शनिवार को चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव-2024 की तारीखों का एलान कर दिया।

आयोग की घोषणा के मुताबिक 19 अप्रैल से 7 चरणों में वोटिंग होगी। इसके बाद 4 जून को मतों की गिनती होगी और चुनाव के नतीजे घोषित हो जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की

इस मौके पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एस एस संधू और दूसरे बड़े अधिकारी मौजूद थे। निर्वाचन आयोग लोकसभा चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा आज यानी शनिवार को करने की सूचना पहले ही दी थी

चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था कि लोकसभा चुनाव और कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए शनिवार को दोपहर तीन बजे एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।


बताते चलें कि, मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है और नई लोकसभा का गठन उससे पहले होना है। चुनाव आयोग के मुताबिक पहले चरण में 19 अप्रैल, दूसरे चरण में 26 अप्रैल, तीसरे चरण में 7 मई, चौथे चरण में 13 मई, पांचवें चरण में 20 मई, छठे चरण में 25 और सातवें चरण में 1 जून को वोट डाले जाएंगे।

चुनाव आयोग के मुताबिक पहले चरण में 21 राज्य में 19 अप्रैल को  102 सीटों पर चुनाव होगा। दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 13 राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेश में 89 सीटों पर चुनाव होंगे।


तीसरे चरण में 7 मई को कुल 12 राज्यों में 94 सीटों पर चुनाव होंगे। चौथे चरण में 13 मई को कुल 10 राज्यों और केंद्र शासित राज्यों 96 सीटों पर चुनाव होंगे।


जबकि पांचवें चरण में 20 मई को कुल 49 सीटों पर, छठे चरण 26 मई को कुल 57 सीटों पर और सातवें चरण में 1 जून को कुल सीट 57 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। सभी सीटों के नतीजे 4 जून को शाम 4:00 बजे तक क्लियर हो जाएंगे
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close