डीएम ने किया वल्नरेबल बूथ का निरीक्षण, निर्भीक होकर मतदान करने के लिए किया प्रेरित

Notification

×

All labels

All Category

All labels

डीएम ने किया वल्नरेबल बूथ का निरीक्षण, निर्भीक होकर मतदान करने के लिए किया प्रेरित

Saturday, March 16, 2024 | March 16, 2024 Last Updated 2024-03-16T13:11:58Z
    Share
डीएम ने किया वल्नरेबल बूथ का निरीक्षण, निर्भीक होकर मतदान करने के लिए किया प्रेरित


बदायूँ : 16 मार्च। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने शनिवार को लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए बनाए गए वल्नरेबल बूथ डहरपुर कलां का निरीक्षण किया।

 उन्होंने वहां आमजन से वार्ता कर आगामी लोकसभा निर्वाचन में निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए कहा। उन्होंने वृद्ध व्यक्तियों व सम्भ्रांत नागरिकों से वार्ता कर मतदान करने के लिए प्रोत्साहित व प्रेरित किया।



उप जिलाधिकारी दातागंज धर्मेंद्र कुमार सिंह ने निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को अवगत कराया कि मतदान केंद्र में कुल पांच बूथ है, जिसमें 5204 मतदाता है

इन मतदाताओं में से 80 वर्ष की आयु से अधिक के 24 मतदाता व 18 से 19 वर्ष तक की आयु वर्ग के नए जोड़े गए 29 मतदाता हैं।


इस अवसर पर उप जिलाधिकारी दातागंज धर्मेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close