प्रेस विज्ञप्ति
संचारी रोग नियन्त्रण अभियान के अंतर्गत आज दिनांक-05.04.2024 को विभिन्न विभागों द्वारा किये गए कार्य निम्नलिखित हैं |
• उसावां में ग्राम चमन नगरिया ग्राम अजरऊ में व ब्लाक दातागंज के ग्राम सराय पिपरिया में शिक्षकों व आशाओं द्वारा छात्र छात्राओं कि संचारी रोग से रोकथाम बचाव एवं नियन्त्रण जागरूकता हेतु रैली निकाली गई |
• नगर पालिका बदायूं के द्वारा मोहल्ला गुरुद्वारा रोड पर साफ सफाई का कार्य किया गया व मोहल्ला शासत्री नगर में फ़ॉगिंग की गई |
• कृषि विभाग के द्वारा ब्लाक सलारपुर के ग्राम दुगरैया व ग्राम अहरूईया में चूहा छछुनदर से रोकथाम हेतु ग्राम वासियों को जागरूक किया गया |
• जिला मलेरिया कार्यालय कि टीम के द्वारा इस्लामिया इंटर कॉलेज के आस पास व मधुवन कालोनी के आस पास व मोहल्ला शिवपुरम में व जिला अस्पताल परिसर में जलभराव के स्थानों पर लार्वा नाशक दवा का छिडकाव किया गया |
जिला मलेरिया अधिकारी
बदायूँ |
प्रतिलिपि निम्नलिखित को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित –
1.जिलाधिकारी महोदय, बदायूँ |
2.मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बदायूँ |
3.जिला सूचना अधिकारी, बदायूँ को इस अनुरोध के साथ प्रेषित कि आप उक्त प्रेस विज्ञप्ति दिनांक-05.04.2024 को जनपद के सम्मानित समाचार पत्रों में निशुल्क प्रकाशित कराने का कष्ट करें |
जिला मलेरिया अधिकारी