आपसी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने युवक को लाठी डंडों से पीटा
पुलिस ने तहरीर के आधार पर 7 लोगों के खिलाफ की रिपोर्ट दर्ज
रामपुर। आपसी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने मिलकर युवक को रास्ते में रोक कर लाठी डंडों से पीट कर घायल कर दिया। परिजनों की तहरीर की आधार पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मामला जनपद के स्वार थाना क्षेत्र के जालिफ नगला गांव से है जहाँ गाँव निवासी अयूब का कहना है कि उसकी गांव के ही कुछ लोगों से काफी समय से रंजीत चली आ रही है जिसके चलते झगड़ा होता रहता है।
इसी को लेकर अयूब के भतीजे रेहान अली और सादिक अली को आरोपी परेशान करते चले आ रहे हैं। अयूब का आरोप है कि 25 मार्च 2024 दिन सोमवार को आरोपी 7 लोगों ने मिलकर मेरे भतीजे रेहान को रास्ते में रोक कर लाठी डंडो के साथ चाकू तमंचे लेकर हमला किया।
किसी तरह से रेहान ने उनके चंगुल से छूट कर घर में घुसकर अपनी जान बचाई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई।