हर गेम पर होता है लाखों का खेल युवा पीढ़ी हो रही सट्टे का शिकार
पुलिस की मिली भगत से चलता है सट्टा बाजार
जनपद बरेली नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जिले में आईपीएल की हर गेंद पर होता है लाखों का खेल इसका शिकार सबसे अधिक युवा एवं छात्र हो रहे हैं ,शहर में जगह-जगह मैच शुरू होने से पहले ही भाव लगने शुरू हो जाते हैं ,
पहले से ही टीम और खिलाड़ी को लेकर रूपों की बौछार होने लगती है आईपीएल में सट्टा लगाकर मोटा पैसा कमाने का लालच युवाओं को आकर्षक कर रहा है,
जगह-जगह बैठे बुकी मोबाइल पर सट्टा चला रहे हैं। प्रत्येक गेम ,प्रत्येक विकेट और प्रत्येक खिलाड़ी पर लाखों रुपए का भाव लगाया जाता है शाम को क्रिकेट शुरू होते ही सटोरी भाव करने के लिए फोन करने लगते हैं ,
मैच के दौरान एक बुकी के पास करोड़ों रुपए का सट्टा बुक होता है।।
मोबाइल पर ही होता है सट्टे का लेनदेन
आईपीएल का सट्टा आम सटटे से अलग होता है इसमें नगद का लेनदेन नहीं किया जाता है, फोन पर ही कॉल करके सट्टा लगाया जाता है मोबाइल वॉलेट और खाता के जरिए पैसों को इधर-उधर किया जाता है,
बुकी मोबाइल लेकर घर या कहीं और बैठता है वहीं से बुकी के प्यादे सुबह होते ही वसूली पर निकल पड़ते हैं, रुपए भी पहुंचते हैं बदले में उनसे मोटी कमीशन भी लेते हैं।
विदेश से तय होते हैं,
सट्टे के रेट सूत्र के अनुसार रेट सबसे पहले मुंबई पहुंचता है फिर वहां से बड़े और फिर छोटे बुकिंग के पास पहुंचा जाता है ।अगर किसी टीम को फेवरेट मानकर उसका एक 80 से 83 आता है तो इसका मतलब साफ है
कि फैब्रिट टीम पर 80 हजार लगाने पर ₹100000 प्राप्त होंगे। दूसरी टीम पर 83000 लगाने पर ₹100000 इनाम मिलेगा ।लेकिन जिस टीम पर सट्टा लगाया गया है, अगर वह टीम हार गई तो लगाया गया पूरा पैसा डूब जाएगा।
मैच जैसे ही जैसे आगे बढ़ता है उसके साथ ही साथ टीमों के रेट भी बदलते रहते हैं।।
बारादरी के गंगापुर का रहने वाला एक हत्या आरोपी सट्टे का कार्य कारोबार खुलेआम करता है।