उझानी जहर खाकर हाथ में खाली शीशी लेकर कोतवाली पहुंची विवाहिता हड़कंप

Notification

×

All labels

All Category

All labels

उझानी जहर खाकर हाथ में खाली शीशी लेकर कोतवाली पहुंची विवाहिता हड़कंप

Tuesday, April 16, 2024 | April 16, 2024 Last Updated 2024-04-16T10:45:25Z
    Share
उझानी जहर खाकर हाथ में खाली शीशी लेकर कोतवाली पहुंची विवाहिता हड़कंप

उझानी बदायूं 15 अप्रैल 2024। जहर खाकर हाथ में खाली शीशी लेकर शाम सात बजे के बाद कोतवाली पहुंची विवाहिता को देख पुलिस के हाथ पांव फूल गए। आते ही बोली मेने जहर खा लिया। इससे कोतवाली में हड़कंप मच गया।


कोतवाली क्षेत्र के गांव मिहोना में ब्याही पीरनगर के नारायण की बेटी सपना 25 बर्षीय ने किसी बजह से जहर खा लिया। ओर कीटनाशक की खाली शीशी के साथ कोतवाली आ धमकी।


आते ही पुलिस कर्मियों से कहा कि मैंने कीटनाशक पी लिया ओर खाली शीशी दिखाई। इस समय वह अपने मायके पीरनगर में ही रह रही है।


पुलिस ने सामने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज वास्ते भेजा जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close