एटा पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर कानून व्यवस्था का दिया साफ संदेश
एटा-लोकसभा चुनावों से पूर्व पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई,
कोतवाली देहात पुलिस और एंटी व्हीकल थैफ्ट टीम ने की संयुक्त कार्रवाई,
अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड कर एक शातिर असलाह तस्कर को दवोंचा,
दूसरा असलाह अँधेरे का फायदा उठाकर मौके से हुआ रफु चक्कर,
पकडे गए असलाह तस्कर के खिलाफ पहले से ही दर्ज हैँ 10 मुक़दमे-पुलिस
फरार तस्कर के खिलाफ भी अबैध शस्त्र फैक्ट्री के 5 मामले हैँ दर्ज-पुलिस
पुलिस टीम ने 21 बने अधबने तमंचे, कारतूस व भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण भी किए बरामद,
कार्रवाई के दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात निर्दोष सिंह सेंगर,चौकी प्रभारी मरथरा सन्दीप कुमार राणा,चौकी प्रभारी जावड़ा मुकुल कुमार,चौकी प्रभारी लिप्टन विजय सिंह रहे मौजूद,
एसएसपी राजेश कुमार सिंह द्वारा गठित की गई स्पेशल एन्टी व्हीकल थेफ्ट टीम प्रभारी सगीर खान मनोज कुमार चरन सिंह समेत पुलिस वल रहा मौजूद,
एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का अनावरण करने वाली टीम के उत्साहवर्धन हेतु 25,000 रुपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की,
एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी,