बरेली: गेहूं के खेत में पड़े मिले प्रेमी युगल के शव, जहर खाकर दी जान

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बरेली: गेहूं के खेत में पड़े मिले प्रेमी युगल के शव, जहर खाकर दी जान

Thursday, April 4, 2024 | April 04, 2024 Last Updated 2024-04-05T02:20:25Z
    Share
बरेली: गेहूं के खेत में पड़े मिले प्रेमी युगल के शव, जहर खाकर दी जान 


बरेली,  गेहूं के खेत में प्रेमी युगल के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टन के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

बता दें, बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम ग्वारी में गांव से करीब एक किलोमीटर दूरी पर गेहूं के खेत में युवक सोमपाल पुत्र तेज राम और युवती का शव पड़ा मिला। वहां से गुजर रहे लाइन मैन ने देखा तो उसने लोगों को सूचना दी। 


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टन के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक करीब दो दिनों से प्रेमी युगल लापता था। शव के पास से जहर की शीशी मिली है। माना जा रहा है कि दोनों ने जहर खाकर जान दे दी है। 

सीओ अरुण कुमार सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मौतें जहर के सेवन से हुई लगती हैं। मौके पर जहर की शीशी मिली हैं। फिलहाल पुलिस को किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close