निर्माणाधीन मकान से गिरकर ग्रामीण युवक की हुई मौत।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

निर्माणाधीन मकान से गिरकर ग्रामीण युवक की हुई मौत।

Sunday, April 21, 2024 | April 21, 2024 Last Updated 2024-04-21T09:30:38Z
    Share
निर्माणाधीन मकान से गिरकर ग्रामीण युवक की हुई मौत।

बनियाठेर संभल। थाना क्षेत्र के बनियाखेड़ा गांव में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे गोकुल उम्र 35 साल की छत से गिरकर मौत हो गई।


 घटना शनिवार की दोपहर उस समय हुई। जब गोकुल छत पर निर्माण सामग्री लेकर चढ़ रहा था। उसी समय अचानक उसका पैर फिसल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बनियाखेड़ा निवासी गोकुल मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। इन दिनों उसके मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। वह खुद राजमिस्त्री के साथ मिलकर अपने घर में मजदूरी कर रहा था।



 परिजनों के अनुसार वह शनिवार की दोपहर छत पर निर्माण सामग्री लेकर जा रहा था। इसी समय उसका पैर फिसल गया और वह नीचे आ गिरा। छत से गिरते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


 परिजन उसे चंदौसी के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई।


 पुलिस ने गोकुल के शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। मृतक के परिवार में पत्नी सत्यवती और पांच बेटियां हैं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close