गर्भवती महिलाएं संतुलित भोजन का ही सेवन करे:डा चारु

Notification

×

All labels

All Category

All labels

गर्भवती महिलाएं संतुलित भोजन का ही सेवन करे:डा चारु

Tuesday, April 16, 2024 | April 16, 2024 Last Updated 2024-04-17T04:51:54Z
    Share
गर्भवती महिलाएं संतुलित भोजन का ही सेवन करे:डा चारु
April 16, 2024
 
गर्भवती महिलाएं संतुलित भोजन का ही सेवन करे:डा चारु

बिल्सी। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पीएम सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।


जिसमें क्षेत्र की करीब 70 से अधिक गर्भवती महिलाओं का टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हे बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए सलाह भी दी। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ चारु वार्ष्णेय ने गर्भवती महिलाओं को बताया


 कि मानसिक तनाव, घर की कलह माता के शरीर और मन पर बुरा प्रभाव डालकर बच्चे की प्रगति पर बुरा प्रभाव डालते हैं। इसलिए गर्भवती महिलाओं को चाहिए वह मानसिक तनाव से दूर रहे।


उन्होने महिलाओं को उचित एवं संतुलित भोजन की सलाह भी दी। ताकि बच्चे का विकास में किसी तरह की कोई बाधा न हो। डा.चारु वार्ष्णेय ने बताया कि नगर


 के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नॉर्मल डिलीवरी के साथ ऑपरेशन की सुविधा पिछले वर्ष से शुरु हो चुकी है। अब गर्भवती महिलाओं को किसी तरह की


कोई परेशानी उठानी नहीं पड़ेगी। इस मौके पर डा.जयश्री शर्मा, शशिवाला, खुशबू, सुकृति आदि मौजूद रही।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close