स्कूल चलो अभियान की रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश।
संचारी रोग नियंत्रण के प्रति भी किया गया जागरूक।
मुजरिया=बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत आयोजित स्कूल चलो अभियान और संचारी रोग नियंत्रण अभियान की संयुक्त रैलियों का आयोजन किया गया।
क्षेत्र के दर्जन भर विद्यालयों में शिक्षकों ने बच्चों के साथ जागरूकता रैली निकालकर गांव वासियों को जागरूकता का संदेश दिया।मुजरिया,छोकरपुर
, मुढ़सान,दरियापुर,सिलारपुर, बिचोला,सेमरा बनबीरपुर,अफजलपुर छगनपुर,बीबीगंज,सहित दर्जन भर गांव में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चो ने शिक्षकों
के साथ स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की साथ ही संचारी रोग नियंत्रण की जागरूकता का भी संदेश दिया।
जूनियर हाईस्कूल मुढ़सान में परवेज अनवर ने बच्चो के साथ गांव में घूम कर अभिभावकों को प्रेरित किया।