मुझे अगर कुछ भी हुआ तो ज़िम्मेदार होगी रामपुर पुलिस : शंखधार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मुझे अगर कुछ भी हुआ तो ज़िम्मेदार होगी रामपुर पुलिस : शंखधार

Friday, April 26, 2024 | April 26, 2024 Last Updated 2024-04-26T12:37:51Z
    Share
मुझे अगर कुछ भी हुआ तो ज़िम्मेदार होगी रामपुर पुलिस : शंखधार

मिलक। भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने कहा है कि वह हमेशा किसानों के हित में तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ़ संघर्ष करते हैं जिस कारण क्षेत्र के कुछ माफिया जान के दुश्मन बन चुके हैं।


तथा अब तक कुल चार बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं चारों बार थाना मिलक में मुकद्दमा पंजीकृत हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तत्कालीन पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार दो सुरक्षा कर्मी नियुक्त किए गए थे।



लेकिन थाना मिलक पुलिस ने षड्यंत्र रचकर मेरे खिलाफ़ दो फर्जी मुकद्दमा पंजीकृत करते हुए सुरक्षा में तैनात किए गए दोनों सुरक्षा कर्मियों को हटवा दिया गया था। दोनों ही मुकद्दमा की जांच में मिलक पुलिस का पूर्ण सहयोग किया और अंत में दोनों ही मुकद्दमा



में अंतिम रिपोर्ट लगाई गई। इससे स्पष्ट होता है कि सिर्फ़ सुरक्षा हटाने के उद्देश्य से ही दोनों फर्जी मुकद्दमा पंजीकृत कराए गए थे। जबकि सुरक्षा के सम्बन्ध में जिला सुरक्षा समिति एवं मंडलीय सुरक्षा समिति द्वारा कुल बीस बिन्दुओं पर सुरक्षा प्रस्ताव पास करके


शासन को भेजा जा चुका है जो कि शासन में विचाराधीन होने पर उच्च न्यायालय की शरण ली गई। उच्च न्यायालय द्वारा 22 फ़रवरी 2024 को WRIT-C No. -5371 Of 2024 में आदेश पारित कर कहा गया है कि आदेश शंखधार को एक माह के अन्दर सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।


 जिसके क्रम में थाना मिलक से 28 मार्च 2024 को एक सुरक्षा कर्मी नियुक्त करा दिया गया था लेकिन 17 अप्रैल 2024 को कुछ बताए बिना ही सुरक्षा कर्मी को हटा लिया गया है। उसी समय में अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा हूं।




 तथा रामपुर पुलिस से बार बार अपनी सुरक्षा की गुहार लगा रहा हूं लेकिन मेरी बात को अनसुना किया जा रहा है जो कि मेरे जीवन के लिए कदापि उचित नहीं है। क्योंकि मेरे साथ कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है



 ऐसी संभावना बनी हुई है। स्पष्ट करना चाहता हूं कि अगर मेरे साथ कुछ भी हुआ तो ज़िम्मेदार रामपुर पुलिस होगी। इसी के सम्बन्ध में एक पत्र पुलिस अधीक्षक को भेज कर कहा गया है कि कल 27 अप्रैल, शनिवार तक अति शीघ्र सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए अन्यथा की


स्थिति में 28 अप्रैल, रविवार को देवभूमि हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लाकर 29 अप्रैल, सोमवार को पुलिस की बुद्धि शुद्धि की कामना हेतु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पुलिस का विरोध जताया जाएगा। जिसकी सभी ज़िम्मेदारी पुलिस की ही होगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close