मौन धरना कर किया पुलिस की कार्यशैली, सुरक्षा में घोर लापरवाही करने का विरोध
मिलक। सोमवार को भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने पुलिस की कार्यशैली तथा उनकी सुरक्षा में घोर लापरवाही बरते जाने के खिलाफ़ पटेल पार्क मिलक में 11.30 बजे से 12 बजे तक मौन धरना दिया। इस मौके आदेश शंखधार ने कहा है
कि पुलिस किसी के दबाव में कार्य कर रही है। उनकी सुरक्षा के सम्बन्ध में जिला सुरक्षा समिति एवं मंडलीय सुरक्षा समिति से सुरक्षा प्रस्ताव है तथा उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा भी सुरक्षा के सम्बन्ध में निर्देशित किया चुका है।
जिसके क्रम में 28 मार्च को एक सुरक्षा कर्मी भी नियुक्त कर दिया गया था लेकिन 17 अप्रैल को बताए बिना ही उसे हटा लिया गया। जो कि पुलिस द्वारा उनके जीवन से खिलाबाड़ किया जा रहा है।
आदेश शंखधार ने कहा है कि पुलिस को अगर सुरक्षा नहीं देनी है तो वह हमें लिखित में दे दें कि आपको कोई जीवन भय नहीं है हम आपको सुरक्षा नहीं दे सकते हैं
हम पुलिस से सुरक्षा की मांग कभी भी नहीं करेंगे। लेकिन बार बार मुझे सुरक्षा देना और फिर हटा लेना यह कहां का न्याय है यह सिर्फ़ मेरे गरीब होने का भद्दा मज़ाक उड़ाया जा रहा है
तथा समाज में मेरी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। अगर पुलिस ने अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं किया तो 28 अप्रैल रविवार को हरिद्वार से गंगा जल लाकर 29