देवरी बुजुर्ग की सगी बहनें बनी रामपुर टॉपर
कामिनी और पूनम ने माता-पिता का किया नाम रोशन
रामपुर।जनपद के तहसील मिलक के ग्राम देवरी बुजुर्ग की दो सगी बहनें कामिनी और पूनम बनी रामपुर टॉपर । कामिनी हाई स्कूल में 95.50 प्रतिशत और पूनम इंटरमीडिएट में 94.40% जिन्होंने कलावती कन्या इंटर कॉलेज धनेली मिलक से रामपुर टॉप किया है
दोनों सगी बहनें गांव के ही पास कल्यानपुर में स्थित शारदा विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल में एक क्लास से लेकर 8 क्लास तक पढ़ाई की थी जहां पर प्रबंधक आनंदपाल सिंह ने बताया की दोनों छात्राएं बहुत ही पढ़ाई में रुचि रखती थी
उसके बाद दोनों सगी बहनों ने अपना ऐडमिशन कलावती कन्या इंटर कॉलेज धनेली उत्तरी में करा लिया जहां अध्यापकों ने दोनों छात्राओं की पढ़ाई में रुचि को देखते हुए उन्हें हौसला दिया कि आप खूब मन लगाकर पढ़ाई करो अगर आपको कुछ समझ में नहीं आता तो
आप हमसे बार-बार पूछ सकते हो दोनों छात्राओं ने दिन-रात मेहनत करके अपने स्कूल व गांव का नाम रोशन किया है दोनों छात्राओं ने दैनिक बुद्ध का संदेश टीम को अपनी पारिवारिक स्थिति बताई तो वह दंग रह गई कि सुबह मां उठकर हमें खाने का टिफिन बांधकर देती थी
और उसके बाद घर का सारा काम करती थी और हमसे सुबह जाते वक्त मां बोलती थी कि बेटा कुछ ऐसा करके दिखाना कि मुझे फक्र हो तुम पर कि मेरी और तुम्हारे पापा की मेहनत बेकार न जाने देना ।
हर परिवार यह सोचे कि हमें अपनी बेटियों को गुड्डी देवी की तरह पढ़ाना है । उधर हमारे पापा सुबह उठकर मजदूरी करने के लिए चले जाते थे तो हमें लगता था कि हम भी उनके साथ काम में हाथ वटाए