छात्र ने फंदे से लटक कर जान दी।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

छात्र ने फंदे से लटक कर जान दी।

Saturday, April 6, 2024 | April 06, 2024 Last Updated 2024-04-06T16:12:06Z
    Share
सम्भल।

छात्र ने फंदे से लटक कर जान दी।

सौंधन। कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव चाचूनागल की मढ़ैया में कक्षा दो के छात्र ने फंदे से लटक कर जान दी है। परिजनों ने भी बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मां की मौत के बाद छात्र अपनी दादी के साथ रहता था।

गांव चाचूनागल की मढ़ैया निवासी महिपाल का 11 वर्षीय पुत्र जोगेश अमरोहा जिले के ढबारसी में एक निजी स्कूल में कक्षा दो का छात्र था।


बृहस्पतिवार को पढ़ाई करके वापस आया। बाद में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे पर चला गया। वहां काफी देर तक रहा। जब घर लौटा तो दादी प्रेमवती ने डांट दिया। इसी बात से आहत होकर रात में करीब 9 बजे घर के अंदर कमरे में रस्सी का फंदा लगा कर लटक गया।


 करीब एक घंटे बाद दादी ने शव लटका हुआ देखा। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। किसी तरह छात्र को नीचे उतारा।


 उसके बाद चिकित्सक के पास ले गए। जहां मृत घोषित कर दिया। मृतक की दादी प्रेमवती ने बताया कि योगेश की मां का निधन करीब 10 वर्ष पहले हो गया था।


 बेटे ने दूसरी शादी कर ली। योगेश का पालन पोषण दादी ही कर रही थीं। छात्र की मौत से दादी भी बेसुध हैं। शुक्रवार की सुबह गांव के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close