मुख्यमंत्री के खिलाफ़ अमर्यादित भाषा बोलने पर दी तहरीर
मिलक।
भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने प्रभारी निरीक्षक थाना मिलक धनंजय सिंह को व्हाट्सएप के माध्यम से एक तहरीर देकर अवगत कराया है
कि भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह की एक ऑडियो बायरल हो रहा है जिसमें वह उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी और भाजपा को गन्दी गन्दी गालियां दे रहे हैं।
जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने कहा कि ऐसे किसान नेता सिर्फ़ निजी लाभ के लिए किसानों का संगठन बनाकर सरकारों पर दबाव बनाने का कार्य करते हैं यह विपक्ष के कहने में आकर अनर्गल ब्यान बाज़ी कर रहे हैं।
हमारे सनातन धर्म में संत और महंत का विशेष महत्व होता है आज भानु प्रताप सिंह ने सनातन धर्म के पूज्य महंत की गाली देकर पूरे सनातन धर्म को अपमानित किया है।