एमए हिन्दी का वायवा 11 को और समाजशास्त्र का 12 को दास कॉलेज में

Notification

×

All labels

All Category

All labels

एमए हिन्दी का वायवा 11 को और समाजशास्त्र का 12 को दास कॉलेज में

Thursday, May 9, 2024 | May 09, 2024 Last Updated 2024-05-10T01:56:01Z
    Share
एमए हिन्दी का वायवा 11 को और समाजशास्त्र का 12 को दास कॉलेज में

बदायूं। राजकीय महाविद्यालय आवास विकास बदायूं में एमए हिन्दी विषय के समस्त व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की मौखिकी परीक्षा 11 मई को तथा एमए समाजशास्त्र की मौखिकी


 परीक्षा 12 मई को नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास कॉलेज में होगी। यह सूचना देते हुए प्राचार्य डॉ श्रद्धा गुप्ता ने कहा है कि व्यक्तिगत परीक्षार्थी परीक्षा हेतु विश्वविद्यालय द्वारा बनाए गए जिला स्तरीय नोडल केंद्र नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास कॉलेज में सम्पर्क करें।

ज्ञातव्य है कि एमजेपी रोहिलखंड विश्वविद्यालय बरेली ने भूतपूर्व एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की वार्षिक परीक्षा में होने वाली प्रयोगात्मक एवम मौखिकी परीक्षा हेतु प्रत्येक जनपद में किसी एक कॉलेज को नोडल केन्द्र बनाया है।



बदायूं जनपद का नोडल केंद्र नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास कॉलेज को बनाया गया है जहां जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों में पंजीकृत भूतपुर्व एवम व्यक्तिगत परीक्षार्थी अपने प्रयोगात्मक एवम मौखिकी परीक्षा देंगे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close