चुनाव ड्यूटी पर गए रामपुर जिले में तैनात सिपाही की हालत बिगड़ी, उपचार के दौरान अस्पताल में हुई मौत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

चुनाव ड्यूटी पर गए रामपुर जिले में तैनात सिपाही की हालत बिगड़ी, उपचार के दौरान अस्पताल में हुई मौत

Monday, May 20, 2024 | May 20, 2024 Last Updated 2024-05-20T11:57:52Z
    Share
चुनाव ड्यूटी पर गए रामपुर जिले में तैनात सिपाही की हालत बिगड़ी, उपचार के दौरान अस्पताल में हुई मौत

संवाददाता- सुधीर कुमार शर्मा

रामपुर। जनपद में तैनात सिपाही की प्रतापगढ़ में तबीयत बिगड़ गई। वह लोकसभा चुनाव करवाने के लिए ड्यूटी पर गए थे। आनन-फानन उन्हें इलाहाबाद रेफर किया गया


जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। कांस्टेबल विकेश कुमार अमरोहा के रहने वाले थे।
आपको बताते चले कि अमरोहा जनपद के मझौला खुर्द निवासी विकेश कुमार की तैनाती वर्तमान में जनपद के शाहबाद कोतवाली में थी।


दस मई को लोकसभा के चुनाव ड्यूटी में विकेश की प्रतापगढ़ के लिए रवानगी हुई।
रविवार देर रात को ड्यूटी के दौरान बुखार के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी।

 उनके साथ मौजूद लोग उन्हें प्रतापगढ़ के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार नहीं होने के कारण इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया।


 इलाहाबाद अस्पताल में पहुंचते ही सिपाही विकेश कुमार ने दम तोड़ दिया। देर रात शाहबाद कोतवाल ओंमकार सिंह ने परिजनों को सूचना दी।


देर रात में ही शाहबाद से एक टीम बनाकर इलाहाबाद के लिए रवाना कर दी।
कोतवाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम की कार्रवाई


 इलाहाबाद में होगी। सिपाही की मौत से विभाग में शोक है। सिपाही अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है। 
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close