पुलिस मुठभेड़ में गौ तस्कर हुआ गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पुलिस मुठभेड़ में गौ तस्कर हुआ गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Friday, May 24, 2024 | May 24, 2024 Last Updated 2024-05-24T10:16:24Z
    Share
पुलिस मुठभेड़ में गौ तस्कर हुआ गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

रामपुर। चेकिंग के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में गौ तस्कर के पैर में गोली लगने से घायल हो गया जबकि दूसरा उसका साथी बदमाश मौका पाकर फरार हो गया।


मामला जनपद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का है बीती गुरुवार की रात सिविल लाइंस थाना पुलिस द्वारा रामपुर बरेली बाईपास पर स्थित संजीवनी हॉस्पिटल के सामने संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।

इसी दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को बाइक से आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया। इतने में बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस के ऊपर फायर किया।


 पुलिस ने भी अपने आप को बचाते हुए जवाबी फायरिंग की। जिसमें एक बदमाश नादिर उर्फ काला पुत्र नासिर निवासी लाल मस्जिद अजीतपुर थाना सिविल लाइंस के पैर में गोली लग गई। गोली लगने से वह घायल हो गया



 जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में कामयाब हो गया। पुलिस की माने तो दोनों बदमाश गोकशी की अपराधी हैं जिनके खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं।



 बदमाश नादिर उर्फ काला के कब्जे से नाजायज तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई है।



सिविल लाइन थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि नादिर उर्फ काला के अन्य आपराधिक मामलों की जानकारी की जा रही है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close