रामपुर में बरात निकालने की तैयारी कर रहा दूल्‍हा जैसे ही बग्‍घी पर सवार हुआ, उसके मौसेरे भाई ने उसे गोली मारकर घायल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रामपुर में बरात निकालने की तैयारी कर रहा दूल्‍हा जैसे ही बग्‍घी पर सवार हुआ, उसके मौसेरे भाई ने उसे गोली मारकर घायल

Friday, May 10, 2024 | May 10, 2024 Last Updated 2024-05-10T12:19:34Z
    Share
रामपुर में बरात निकालने की तैयारी कर रहा दूल्‍हा जैसे ही बग्‍घी पर सवार हुआ, उसके मौसेरे भाई ने उसे गोली मारकर घायल

*संवाददाता* मुस्कान अंसारी 


*रामपुर*: यूपी के रामपुर में दुल्‍हन अपने दूल्‍हे का बेसब्री से इंतजार कर रही थी। बार बार वह कमरे की बॉलकनी से गली की तरफ देख रही थी कि उसके हमसफर की बरात कब आएगी।


होनी को कुछ और ही मंजूर था। दुल्‍हन समेत सारे घराती घंटों इंतजार करते रह गए पर दूल्‍हा बरात लेकर नहीं आया। इसके पीछे की वजह जानकर आप दंग रह जाएंगे। दूल्‍हा जब बग्‍घी में बैठकर बरात निकालने की तैयारी कर रहा था,


 उसी समय वहां आए उसके मौसेरे भाई ने तमंचे से गोली मार दी। गोली लगते ही दूल्‍हा बग्‍घी से नीचे सड़क पर गिर गया। बरातियों में भगदड़ मच गई।

अफरातफरी का फायदा उठाते हुए आरोपी तमंचा लहराते हुए फरार हो गया। तत्‍काल दूल्‍हे को अस्‍पताल में पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

दूल्‍हे करण का कहना है कि उसने अपने मौसेरे भाई को शादी का न्‍योता नहीं दिया था। डेढ़ साल पहले किसी मुद्दे पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।


इसकी वजह से मौसेरे भाई ने करण को तमंचे से गोली मार दी। यह घटना रामपुर सिविल लाइंस क्षेत्र के पंवारिया इलाके में हुई। यहां रहने वाले हरदयाल की बेटी की शादी उत्‍तराखंड के उधम सिंह नगर निवासी ओम प्रकाश के बेटे करण के साथ तय हुई थी। करण गुरुवार देर रात बरात लेकर रामपुर पहुंची थी

दोनों पक्षों के बीच पुराना झगड़ा है: पुलिस
दूल्‍हे के घरवालों ने बताया कि मौसी के बेटे ने गोली मारी है। दूल्‍हा घायल है। अस्‍पताल में उसका इलाज चल रहा है। हमने पुलिस से शिकायत की है। हम चाहते हैं कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई हो और आरोपी को पुलिस तत्‍काल गिरफ्तार करे।


 पुलिस ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्‍द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दोनों पक्षों के बीच पुराना झगड़ा था। इसी को लेकर गोलीबाजी की घटना हुई है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close