सांड के हमले से घायल हुई महिला ने तोडा दम,कराया पीएम

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सांड के हमले से घायल हुई महिला ने तोडा दम,कराया पीएम

Thursday, May 9, 2024 | May 09, 2024 Last Updated 2024-05-10T01:38:32Z
    Share
सांड के हमले से घायल हुई महिला ने तोडा दम,कराया पीएम

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव हैवतपुर में 24 अप्रैल की सुबह अपने खेत पर जा रही एक महिला पर आवारा सांड ने हमला बोल दिया था। जिससे उसका पेट फट गया।


 जिसने बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर पंहुची पुलिस ने उसका पीएम कराया है। ज्ञात रहे कि गांव निवासी ओमपाल सिंह साठ वर्षीय पत्नी दुर्वेश कुमारी


 24 अप्रैल की सुबह अपने खेत पर जा रही थी। तभी एक आवारा सांड दौड़ाते हुए उनकी ओर आया और अपने सींग से उन पर हमला बोल दिया।


सांड के हमले की वजह से महिला का पेट फट गया। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। जिन्होने साड़ को मौके से भगाया।


आनन-फानन में परिवार के लोगों ने महिला को राजकीय मेडीकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उसकी आज सुबह मौत हो गई।


 परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मृतका का पंचनामा भर शव का पीएम कराया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close