टेंपो चालक की लापरवाही से, टेंपो पलटा, कई यात्री घायल
बदायूं : पूरा मामला बदायूं के अलापुर रोड किल चौराहे के पास टेंपो ड्राइवर की लापरवाही से टेंपो पलट गया, जिसमें टेंपो में बैठे सभी यात्री घायल हो गए,
जिनको बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जब यात्रियों से बातचीत के दौरान, बात की गई तो पता चला कि, टेंपो ड्राइवर मोबाइल से बात करते समय ड्राइव कर रहा था,
मोबाइल पर बात करने के कारण, हुआ था यह हादसा, यात्रियों के मना करने के बाद भी, मोबाइल पर बात करना बंद नहीं किया, और टेंपो पलट गया,
जिसमें कई यात्री घायल हुए, टेंपो में फंसे हुए यात्रियों को निकाला गया, हादसा देख आसपास के लोग जमा हो गए,