हाईवे पर एक और बड़ी चोरी से व्यापारियों में रोष

Notification

×

All labels

All Category

All labels

हाईवे पर एक और बड़ी चोरी से व्यापारियों में रोष

Thursday, May 9, 2024 | May 09, 2024 Last Updated 2024-05-09T13:15:23Z
    Share
हाईवे पर एक और बड़ी चोरी से व्यापारियों में रोष
Badaun May 9, 2024

 
बदायूं
वजीरगंज कस्बे में बेखौफ चोरों ने हाईवे पर ही दुकानों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है जिससे व्यापारियों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त है



वार्ड नंबर 2 कस्बा निवासी योगेश वार्ष्णेय मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाईवे पर साईं ट्रेडर्स के नाम से अपनी फॉर्म चलते हैं जिनके यहां घी तेल आटा बेसन साबुन सर्फ बिस्किट चोकर आदि थोक का व्यापार होता है


और अपने इसी गोदाम के ऊपर बने मकान में रहते भी हैं कल शुक्रवार को योगेश वार्ष्णेय मंगला माता मेले में जाकर भंडारे का आयोजन कराया था इसके बाद शाम को उन्होंने अपनी दुकान खोली तथा रात्रि में गोदाम के ऊपर बने अपने घर में

 सोने चले गए सुबह उठकर जब देखा की सेटर के बराबर से चोरों ने उनकी दुकान में नकाब लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है इसे देखते ही योगेश के होश उड़ गए और उन्होंने इसकी सूचना


अपने परिचितों सहित थाना पुलिस को दी सूचना मिलते ही परिचितों सहित पुलिस भी मौके पर पहुंच गई सबसे पहले चोरों ने दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की लाइन को काट दिया तथा बल्ले से सीसीटीवी कैमरे


की लोकेशन भी चेंज कर दी दुकान स्वामी योगेश वार्ष्णेय ने बताया की 85 पेटी पारले बिस्किट तथा 10000 रुपए की


 नगदी चोर ले जाने में कामयाब रहे वहीं चोरों ने उनके मेन गेट को रस्सी से बांध दिया जिससे वह आवाज सुनकर बाहर ना निकल पाए
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close